Filed under U.T. by amityayavar on August 6, 2010 at 9:32 pm
one comment

Hard kaur Singer
चंडीगढ़ (अमरजीत रतन ) पहली लेडी रैप गायिका के नाम से जानी जाने वाली हार्ड कौर ने फिल्मो में किस्मत आजमाने का फैसला किया है । बर्मिंघम से भारत आयी गायिका हार्ड कौर ने गायकी में तो लोकप्रियता हासिल की ही है, लेकिन उनके सुनने वाले उन्हें अब नये रूप में देखेंगे। अब वो बड़े पर्दे पर अभिनय करती भी दिखायी देंगी। हार्ड कौर अब अभिनेता अक्षय कुमार, ऋषी कपूर और डिम्पल कपाडिया के साथ फिल्म ‘पटियाला हाउस’ में एक सशक्त भूमिका कर रही हैं ।
फिल्म ‘जौनी गद्दार’ के गीत ‘मूव यौर बॉडी बेबी’ से लोकप्रिय हुई हार्ड कौर ने ‘चांस पे डांस’, ‘सिंह इज किंग’, ‘बचना ए हसीनो’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ आदि फिल्मों के गीतों के अलावा कई अन्य हिट गीत भी गाये हैं। एक अलग सी आवाज की मालिक हार्ड कौर के गाये गीतों का जादू भी श्रोताओं पर चलता है। चाहे वे युवा हों, बच्चे हों या कोई और हार्ड कौर की आवाज के सभी दीवाने हैं।
Filed under U.T. by amityayavar on August 4, 2010 at 12:01 am
no comments

The recent batch of Vani course
चंडीगढ़ : आल इण्डिया रेडियो के चंडीगढ़ केंद्र पर पांच दिन का वाणी सर्टिफिकेट कोर्स सोमवार को सम्पन्न हुआ | इस दौरान मीडिया जगत की कई मशहूर हस्तिया प्रशिक्षुओ को ट्रेनिंग देने के लिए पहुंची | प्रशिक्षुओ को प्रसारण की नई तकनीको, आवाज के उतर चढाव और शब्दों के सही उच्चारण के बारे में जानकारी दी गयी | यह कोर्स साल में चार बार करवाया जाता है | प्रशिक्षु को एक लिखित प्रवेश परीक्षा और आवाज का आडिशन टेस्ट देना होता है | चंडीगढ़ की स्मार्टेस्ट वूमेन का ख़िताब जीतने वाली सुश्री शैली तनेजा भी इस कोर्स का हिस्सा बनी | उन्होंने इस कोर्स को एक नया अनुभव बताया | सहायक केंद्र निर्देशक एमआर चांदना ने बताया कि यह कोर्स उनके लिए है जो अपनी आवाज के उतार चढाव और उच्चारण को सुधारना चाहते है | कोर्स खत्म होते ही आकाशवाणी में काम करने के अवसर प्रदान किये जाते है | कोर्स का संचालन आकाशवाणी निदेशालय के दिशा निदेशो के अनुसार किया जाता है | इस अवसर पर कार्यक्रम कार्यकारी पूनम सिंह, वरिष्ठ उदघोषक अनिल पुंज, रमेश कपूर उर्फ़ पिंक बादशाह, सर्वप्रिय निर्मोही, कम्प्यूटर रिकोर्डिस्ट उमेश कश्यप और पंजाब यूनिवर्सिटी की अर्चना आर सिंह मौजूद थे |
Filed under U.T. by amityayavar on August 3, 2010 at 1:26 am
no comments

Shivraj Patil
चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने सोमवार को लोगो की शिकायते सुन कर उनका मौके पर ही निपटारा कियाÍ कुल 58 शिकायते आई थी जिनमे से 35 का मौके पर ही हल कर दिया गयाÍ शेष शिकायते सम्बन्धित विभागों को भेज कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है Í
एक फ़्लाइंग अफसर की विधवा श्रीमति कमला कौशिक ने किरायेदार द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत की
Í पाटिल ने एसएसपी श्रीवास्तव को निजी स्तर पर शिकायत की जाँच करके नियमो के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए आईपी अत्रे की चंडीगढ़ प्रशासन की भाषा नीति पर किये गये इतराज से सहमति जताते हुए पाटिल ने चंडीगढ़ में सरकारी इमारतो पर हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में बोर्ड लगाने के आदेश दिए | खेम राज ने अपने बेटे के पीजीआई में चल रहे इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई | पाटिल ने डिप्टी कमिश्नर को रेडक्रास से नियमो के अनुसार सहायता देने के लिए कहा | माता जयंती देवी मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने मन्दिर के रास्ते पर चलने वाली बस नम्बर सत्तर को बहाल करने की मांग की | उन्होंने यह मांग परिवहन निदेशक को भेज कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए | उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के अफसरों से अपने दफ्तरों में जनता की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कहा |
Filed under U.T. by amityayavar on August 2, 2010 at 2:31 pm
no comments

Tips to invest in stock market
चंडीगढ : सिटीजंस अवेयरनेस ग्रुप के चेरयमैन सुरेंन्द्र वर्मा ने कहा कि एक निवेशक को निवेश करने से पहले यह समझणा बहुत जरूरी है कि वह कितनी अवधि के लिए निवेश कर रहा है । अधिक समय की अवधि के लिए इक्विटी में निवेश करना सबसे बेहतर विकल्प है।आप एक टीवी, लैपटाप अथवा कम्प्यूटर खरीदने के लिए कुछ डीलरों और मित्रों की सलाह लेते हो । लेकिन एक अफवाह से आप तत्काल दो लाख के शेयर ले लेते हैं । शेयरों में अधिकांश घाटे जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों, भय और लालच के कारण होते हैं। वे नेशनल स्टाक एक्सचेज और कम्पनी मामलो के मंत्रालय के सहयोग से प्रेस क्लब में आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे |
इस सैमीनार में उन्होंने निवेशकों को निवेश करने के और सावधानियों के दस गुरू मंत्र भी दिए। इस सैमीनार का उद्देश्य निवेशकों को अधिकारों, दायित्वों, जाखिम व उपचार तथा कर्तव्य की जानकारी दिलाना था | उन्होंने बताया कि निवेश करते समय क्या क्या मुश्किलें आती हैं और समाधान कैसे करना चाहिए। निवेशकों को टरेडिंग की प्रक्रिया और प्रतिभूतियो के हस्तांतरण के बारे में भी बताया गया। संगठन की ओर से निवेशकों के बीच जागरुकता लाने के प्रयास निरंतर करने का संकल्प भी जताया गया । उन्होंने कहा कि एक ओर जहां वितीय साक्षरता निवेशक का अधिकार है वही वितीय जोखिम को समझने के लिए निवेशकों को सशक्त बनाने की भी आवश्यकता है।
एनएसई की मैनेजर रेनू भंडारी ने कहा कि मजबूत अर्थ व्यवस्था के विकास के लिए जनता को वितीय बाजारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वित्तीय निरक्षरता न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरों में भी है। एनएसई द्वारा निवेशकों को जागरूक करने के लिए उठाए गए कदमों की भी चर्चा की गई। उन्होनें कहा कि वह शेयर केवल अपने विवेक से निर्णय लेने के बाद खरीदें और किसी तथाकथित विशेषज्ञ की सलाह को ज्यादा महत्व न दें।
सिटीजंस अवेयरनेस ग्रुप की कार्यकारी सचिव श्रीमती मीतू ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया | मोनिका कांसल ने कहा कि निवेशक भारतीय अर्थ व्यवस्था, शेयर बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं | इसलिए निवेश से पहले जागरूक होना बहुत जरूरी है। बहुत से निवेशक जानकारी के अभाव में निवेश करने से डरते हैं। इस सैमीनार में विभिन्न क्षेत्रों से डेढ़ सौ लोगों और निवेशकों ने भाग लिया |
Filed under U.T. by amityayavar on July 31, 2010 at 10:06 am
no comments

Annu Chatrath, Mayor, Chandigarh
चंडीगढ़ : शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फ़ोर्स की ओर से शनिवार को सैक्टर 56 के सामुदायिक केंद्र में आँखों और दांतों के मुफ्त शिविर का आयोजन किया गया | शिविर का उदघाटन नगर निगम की मेयर सुश्री अन्नू चतरथ ने किया | वार्ड के पार्षद मंजीत सिंह चौहान भी इस अवसर पर मौजूद थे |
उदघाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुश्री चतरथ ने शाह सतनाम फ़ोर्स के समाजसेवा के कामो की सराहना की | उन्होंने कहा कि बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को डाक्टरी सहायता उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है | उन्होंने कहा कि इस शुभ कार्य का हिस्सा बन कर उनको ख़ुशी हो रही है | पिछले दिनों पंजाब और हरियाणा में आई बाढ़ के दौरान फ़ोर्स द्वारा किये गये कार्यो का भी उन्होंने उल्लेख किया | उन्होंने भविष्य में भी फ़ोर्स के पुण्य कार्यो का हिस्सा बनने की इच्छा जताई | शिविर के प्रभारी पवन सिंगला ने बताया कि डा. अश्विन गुप्ता ने आँखों के 285 और डा. ललित ने दांतों के 167 मरीजो की जाँच की | डा. अर्चना, डा. कनिका, डा. शिल्पा, डा. शाइना और डा. चारू ने भी शिविर में अपनी सेवाए दी | उन्होंने बताया कि अगले महीने बड़े स्तर पर फ़ोर्स द्वारा पौधे लगाने की योजना है |
Filed under U.T. by amityayavar on July 22, 2010 at 7:08 pm
no comments

Disputed House
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने सैक्टर 29 की जम्मू – कश्मीर प्रवासी मजदूर कालोनी के मकान नं. 1057 को अनियमितताओं के चलते गुरुवार को सील कर दिया । इससे पूर्व सहायक श्रमायुक्त ने सैक्टर 29 में क्वाटर नम्बर 1028 से 1038 जम्मू -कश्मीर से आए प्रवासी मजदूरों के लिए अलाट किये थे । अपने आदेश में सहायक श्रमायुक्त ने इन्हें तुरंत खाली करने के लिए कहा था ।
विवादित मकान बलदेव सिंह सपुत्र प्रताप सिंह के नाम अलाट किया गया था। उसने इसे पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर रजिंद्र रावत को बेच दिया। बुधवार को मकान का कब्जा लेने के विवाद पर स्थानीय जम्मू -कश्मीर हिन्दु मुस्लिम एकता संगठन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र रंधावा, उपाध्यक्ष बशीर अहमद, वाईस चैयरमेन अबदुल रशीद खान ने ऐतराज जताया | मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मकान को सील कर दिया। इस मौके पर चंडीगढ़ के श्रम विभाग के अधिकारी और जम्मू -कश्मीर के चंडीगढ़ स्थित सहायक श्रमायुक्त मौजूद थे ।
पता चला है कि इन अलाटियों में कुछ निर्धारित मापदंड पूरे नहीं करते। इनमें से एक पर तो यहां तक आरोप हैं कि उसे एक से ज्यादा मकान अलाट किये गए हैं | दूसरी तरफ जम्मू – कश्मीर से आए सैंकड़ो प्रवासी मजदूर आज भी खुले आसमान के नीचे सोते है। अनेक गैर जरूरतमंदों को यह मकान दिए गए | इसलिए इनमें से कुछ को गैर कानूनी तौर पर बेचा जा चुका है और कुछ अन्य किराए पर दिए जा चुके है । यहां तक आरोप हैं कि भ्रष्ट अधिकारियों को जानकारी है कि यहां जम्मू -कश्मीर के प्रवासी मजदूरों की अपेक्षा अन्य प्रदेशों के लोग रहते है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती ।
Filed under U.T. by amityayavar on July 22, 2010 at 8:32 am
no comments

Members of Aspiration Club
चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के चर्चित महिला क्लब एस्पिरेशन की यहां होटल जीके इंटरनेशनल में पहली वर्षगांठ मनायी गयी। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए एस्पिरेशन प्लस नामक के एक नये क्लब की शुरुआत की गयी। केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की धर्मपत्नी श्रीमती मधु बंसल ने नये क्लब का उद्घाटन किया ।
एस्पिरेशन प्लस के बारे में श्रीमती बंसल ने कहा कि यह एक बहुत ही अद्भुत विचार है। एक औरत की जिंदगी में 45 वर्ष की उम्र महत्वपूर्ण है | यहां उसके विचार और उम्मीदे एक नया मोड़ लेती हैं । नये क्लब में इन महिलाओं को अपने विचार सांझा करने का मौका मिलेगा । एस्पिरेशन क्लब की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर सक्रिय सदस्यों को पुरस्कार दिये गये । इसके तहत क्लब की जसनीत आहूजा, मिन्नी, .किट्टी, अमी, प्रिया, जस्सी, बावा, टीना, वंदना बागड़ी, ऋतू, पिंकी एवं वंदना अग्रवाल को करिएटिविटी अवार्ड, बैस्ट परफॉरमेंस, बहुमुखी प्रतिभा, पॉपुलर करेक्टर, लाइफ लाइन, वर्सटेलिटी, साइलेंट सपोर्ट और वन लेडी शो अवार्ड से नवाजा गया। शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगला डोगरा ने इन प्रतिभाशाली सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किये । एस्पिरेशन क्लब की संस्थापक श्रीमती मोनिका सिंघल, नीपा अरोड़ा एवं सारिका सिंघल सभी सदस्यों के साथ अपने विचार सांझे करती देखी गयी । कई तरह के नाटक, नृत्य और हास्य प्रोग्राम पेश किये गये । क्लब के सदस्यों ने वन-लाइनर प्रतियोगिता में गिफ्ट जीते। यह शो एक ऐसे विषय से शुरू हुआ जिसमें परियां और नारद मुनि धरती पर रहने वाली महिलाओं के जीवन के बारे में चर्चा कर रहे हैं। इसमें महिलाओं के रोजमर्रा के जीवन के बारे में चर्चा हुई । इसके अलावा पंजाबी के मशहूर हास्य कलाकार अत्रो और चत्रो पर आधारित एक प्रस्तुति ऋतू और वंदना ने पेश की । ऐसे ही एक किसान दिखाया गया, जो अपनी पत्नी लॉकेट कौर के साथ अमेरिकी एम्बेसी में इंटरव्यू देने जाता है। हास्य से भरपूर यह आइटम्स क्लब की महिलाओं ने खुद तैयार की थी । इस दौरान नृत्य, मिमिकरी और नाटक ने दर्शको का दिल जीत लिया। .
Filed under U.T. by amityayavar on July 22, 2010 at 1:06 am
no comments

Mission Rescue Crow
चंडीगढ़ : सैक्टर 56 की आंबेडकर कालोनी में तीन दिन से 42 फीट ऊपर लटके एक कौवे को बचाने के लिए लोगो द्वारा शुरू किया गया मिशन मंगलवार को पूरा हुआ | यह कौवा रविवार को एक पेड़ पर पतंग की डोर में बुरी तरह से उलझ गया था | इलाके के लोगो द्वारा सम्बन्धित अधिकारियो को कौवे को बचाने के लिए जरूरी उपाय करने के लिए कहा गया था | प्रशासन की ओर से कोई कदम न उठाये जाने पर एक अंग्रेजी अख़बार के फोटोग्राफर की पहल पर बचाव अभियान शुरू किया गया | लोगो ने एक किशोर को कौवे को नीचे लाने के लिए पेड़ पर चढ़ाया | इस अनूठे बचाव अभियान को देखने के लिए भारी गिनती में लोग जमा हो गये | किशोर ने पतंग की डोर से कौवे को आजाद करके नीचे उतार लिया गया | इस पर लोगो ने तालिया बजाई और हर्ष ध्वनि से स्वागत किया | पर्यावरण प्रेमियों द्वारा सैक्टर 56 के लोगो की इस बहादुरी की सराहना की जा रही है |