
- Teetar
अबोहर : राजस्थान सीमा पर स्थित अबोहर वन्य जीव अभ्यारण्य से सटे गाँव माहलारामपुरा में शिकारियों ने शुक्रवार को 23 तीतर मार गिराए। बाद में पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ संगरिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया | शनिवार को यहां बिश्नोई मंदिर में अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा की बैठक में तीतरों का शिकार करने की घटना की पुरजोर निंदा की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश बिश्नोई ने की । उन्होंने कहा कि सरकार की कथित ढुलमुल नीतियों के कारण शिकारियों के हौंसले बढ़ रहे हैं। बिश्नोई भाईचारे के लोग तो वन्यजीवों को अपनी औलाद से बढ़कर प्यार करते हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर इनकी रक्षा करते हैं, लेकिन सरकार वन्यजीवों की रक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि वन्य जीवों का शिकार करने वालों के लिए संविधान में संशोधन कर कठोरतम सजा का प्रावधान होना चाहिए। यदि सरकार ने जंगली जीवों की रक्षा के लिए ठोस नीति नहीं अपनाई तो सभा जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ धरने देगी।
अबोहर वन्य जीव अभ्यारण्य में जीवो की रक्षा का जिम्मा पूरी तरह से विश्नोई समुदाय पर है | अभ्यारण्य के साथ राजस्थान और हरियाणा की सीमाए लगती है | शिकारी दूसरे राज्यों से आकर शिकार करते है | सरकार द्वारा अभ्यारण्य में पूरी संख्या में कर्मचारी नहीं लगाये गये है | जो कर्मचारी है उनके पास भी वाहन और हथियार की सुविधा नहीं है |

- Relife for flood victims
फाजिल्का : .पूर्व कांग्रेसी विधायक डॉ. महिंद्र कुमार ने शनिवार को अपनी ओर से .बाढ़ पीड़ित किसानों के पशुओं के लिए दो ट्रालियां तूड़ी की भेजी है । इस अवसर पर डॉ. रिणवा ने कहा कि बाढ़ आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल एवं सांसद शेर सिंह घुबाया ने बेशक इस बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया हो, लेकिन उसके बाद हमेशा की भांति मात्र आश्र्वासन के अलावा अब तक इन गरीबों व पीडि़तों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इन गरीब व मजबूर लोगों को तो आज अपने वोटों का हक चाहिए | लेकिन इन लोगों की समस्या के बारे में उनको कुछ खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि बाकि दिनों में चाहे कोई भी नेता इनकी सार न ले, लेकिन जब उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है तो सत्तासीन नेताओं को चाहिए कि वह इनकी मदद करे । डॉ. रिणवा ने कहा कि दुख के समय में तो पराए भी काम आते है, लेकिन यह सब तो अपने है। इनको तो इन गरीबों ने ही अपनी वोटों के माध्मय से इनको सत्ता पर बैठाया था। फिर अब वह इनकी ओर क्यों ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि इन भोले भाले लोगों से वोटें तो बटोर लीं, लेकिन इसके बाद यहां पर एक बार भी आकर नहीं देखा कि बाढ़ से प्रभावित ये लोग कैसे जी रहे हैं।

Innerwheel Club
बठिंडा (प्रवीण सिंगला) इनरव्हील क्लब की ओर से एसएसडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में टीचर्स डे के उपलक्ष्य में ट्री प्लांटेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने छायादार व फलदार पौधे लगाये गये। इन पौधो के द्वारा बच्चों को वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिये प्रोत्साहित करने का उद्देश्य हैं। वृक्ष ही एक ऐसा साधन है जो वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ लोगों को छाया, फूल और फल प्रदान करता है। इस मौके पर क्लब की प्रधान राजी गर्ग, शैली मित्तल, वीना मित्तल, वर्षा सेठी, सुरेंद्र मोंगा उपस्थित थे। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल पवित्र कौर के अलावा अध्यापिका जसवीर कौर, संतोष शर्मा, बलविंदर कौर, रविंदर कौर भी उपस्थित थे।

- Bharat Vikas Parishad
फाजिल्का : भारत विकास परिष्द द्वारा सितम्बर मास के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को देश भक्ति व धार्मिक गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पच्चीस विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वंदेमातरम् गायन से किया गया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया ।
इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका प्रसिद्ध संगीतकार मनजिंद्र सिंह तनेजा, हैप्पी डिलाइट और प्रिया चटर्जी ने निभाई। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में दिपाली ने प्रथम, सुशांत ने द्वितीय तथा समरीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग में पार्स भाटिया ने प्रथम, सिमरन अंगी ने द्वितीय और ऋषभ देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाविप के राष्ट्रीय अधिकारी श्रीनिवास बिहानी ने परिषद् के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन प्रकल्प प्रभारी सुनील कक्कड़ द्वारा किया गया। परिषद् के प्रांतीय कोषाध्यक्ष टेक चंद धूडिया, पुरुषोत्तम सेठी भी उपस्थित थे। स्कूल के प्रिंसीपल एमएल शर्मा ने परिष्द् द्वारा संचालित प्रकल्पों की सराहना करते हुए परिषद् की विद्यार्थियों में संस्कृति की भावना जागृत करने के प्रयासों की सराहना की । प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को परिष्द् द्वारा स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल व निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी परिषद् की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंत में परिषद् अध्यक्ष विक्टर छाबड़ा द्वारा आए हुए मेंहमानों व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया ।

- Celebration in Punjab Congress Bhawan
चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह केपी ने श्रीमति सोनिया गाँधी को लगातार चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई सन्देश भेजते हुए पार्टी की चढ़ती कला की कामना की है | विधानसभा में विपक्ष की नेता श्रीमति राजेन्द्र कौर भट्टल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने भी श्रीमति गाँधी को बधाई सन्देश प्रेषित किये है | इस चुनाव की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ में स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल है | अपने सन्देश में प्रदेश अध्यक्ष केपी ने कहा कि इस चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है | वे पार्टी को नई उंचाइयो की तरफ ले जाने के लिए सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी की तरफ देख रहे है |
श्रीमति सोनिया गाँधी के चुने जाने के बाद पंजाब कांग्रेस भवन में लड्डू बाँट कर ख़ुशी का इजहार किया गया | इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव त्रिलोचन सिंह, परमिन्द्र सिंह,
राजपाल सिंह, रामपाल, उप प्रधान श्रीमति कृष्णा मित्तु, मोहाली के उप प्रधान गुरमेल सिंह, सचिव श्रीमति राजेन्द्र कौर, लक्खा राम दवेसर,
बलविन्द्र सिंह गोराया, हरबंस सिंह खिप्पल, गुरबिंद्र सिंह बाली और जंग बहादुर सिंह ने सोनिया गाँधी के चुने जाने पर ख़ुशी का इजहार किया |

- Rajender Mittal Bathinda
बठिंडा (प्रवीण सिंगला) अपने स्वाद के जादू से पूरे मालवा व पड़ोसी राज्यों में धूम मचाने वाले आमंत्रण रेस्टोरेंट ने अपनी शाखा मित्तल सिटी माल में खोल दी है। शुक्रवार को मित्तल ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर मित्तल ने फ़ूड कोर्ट का शुभारम्भ किया | इया अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुनीता मित्तल के अलावा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमन, मदन लाल कपूर प्रधान प्रदेश व्यापार मंडल भी उपस्थित थे। आमंत्रण के एमडी गजेन्द्र बॉबी व मनोज नीटू का कहना है कि राजिंदर मित्तल ने बठिंडा में विशाल शापिंग माल खोल कर शहरवासियों को एक तोहफा दिया है | उन्होंने बताया कि फ़ूड कोर्ट आम आदमी की पहुंच से बाहर नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसा मॉल पूरे राज्य में नहीं है। यहां पर फन सिनेमा, तीन सितारा होटल, बिग बाजार, डॉमिनोज, सहित दो दर्जन से ज्यादा इंटरनेशनल कम्पनियों के शोरूम खुल रहे हैं। फन सिनेमा में एक ही समय में चार फिल्में चलेंगी। इस में 1013 दर्शको के बैठने की समर्था है। यहां तीन सितारा प्लस मल्टी फेसिलिटी होटल च्वाइस होटल यूएसए की एक ब्रांच खुल चुकी है । इसकी मैनेजमेंट मित्तल सिटी माल के पास ही होगी पर निर्देशन कम्पनी ही करेगी। चार फ्लोर वाले इस होटल में रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, जिम, किटी पार्टी हाल, बैंकवेंट हाल, बीयर बार के अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस लगभग एक सौ कमरे होंगे। इसके अलावा नैशनल व इंटरनेशनल स्तर की मशहूर कम्पनियों के शोरूम होंगे जो वाजिव दरों पर ग्राहको को अपनी सेवाएं देंगी। रिलायंस भी मित्तल सिटी माल में दिलचस्पी ले रही है। फूली एयर कंडीशनड मित्तल सिटी माल में बिजली की सप्लाई शत प्रतिशत यकीनी बनाने के लिये पावर बैकअप का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा माल में आने वाले ग्राहको की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिये भी कड़े प्रबंध हैं ।

- BJP- Akali Leaders
अबोहर : भाजपा और अकाली दल के नेताओं की एक संयुक्त बैठक जिला प्रधान अरुण नारंग की अध्यक्षता में उनके निवास पर गुरुवार को सम्पन्न हुयी | बैठक में दोनों पार्टियों में बेहतर तालमेल, नगर के विकास और आने वाले चुनावो के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुयी | अकाली दल के पार्षद विजय नागपाल ने नगर के विकास को गति प्रदान करने और पिछड़ी बस्तियों में बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया | अकाली दल के सर्कल प्रधान सुखमिंदर सिंह नम्बरदार ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से अबोहर के लिए विशेष अनुदान लाने का यकीन दिलाया | भाजपा के जिला प्रधान अरुण नारंग ने कहा कि दोनों पार्टिया सिर्फ राजनीतिक उद्देश्य से ही साथ नहीं है | दोनों में नाख़ून और मांस की तरह अटूट रिश्ता है | बैठक में भाजपा के जिला महासचिव रवि सेतिया, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष मन्नू जायसवाल, दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वामी और अकाली दल के उपाध्यक्ष हरचरण सिंह पप्पू ने भी अपने विचार रखे |

- Opening of new session
फाजिल्का : स्थानीय डीएवी कालेज आफ एजूकेशन में छठे शिक्षा सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के आयोजन से हुआ। इस अवसर पर सतीश आर्या व सुशील वर्मा द्वारा हवन में यजमान की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. नवदीप जसूजा, प्रबंध कमेटी के सदस्य आत्मा सिंह सेखों, प्रिंसिपल डॉ. सरिता गिजवानी, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप अरोड़ा, कालेज स्टाफ व भावी अध्यापक उपस्थित थे।
इस दौरान डॉ. जसूजा ने कालेज स्टाफ व प्रिंसीपल डॉ. गिजवानी को नए सेशन के लिए शुभ कामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थी-अध्यापक और गुरु-शिष्य संबंधों के महत्व के बारे में बताया | प्रिंसीपल डॉ. गिजवानी द्वारा विद्यार्थियों को बीएड के बारे में जानकारी व शुभ कामनाएं दी गई। अध्यापक नंद लाल व मीनू सेठी ने कालेज की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक क्रियाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

Swami Jagdanand
अबोहर : वृन्दावन के स्वामी जगदानन्द अपनी संगीत मंडली के साथ अबोहर में जन्माष्टमी मनाने के लिए आ रहे है | इस सम्बन्ध में निरंकारी भवन रोड पर स्थित छबील दास डोडा धर्मशाला में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | एक सितम्बर को रात आठ बजे से मध्य रात्रि तक जन्माष्टमी की झाँकिया सजाई जाएगी | दो सितम्बर को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक नन्द उत्सव होगा | इस दौरान स्वामी जगदानन्द संगीतमय प्रवचन भी करेगे | इस आयोजन के संचालक राजेन्द्र सचदेवा ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है |