
- Sain Samaj
सिरसा : राष्ट्रीय नाई महासभा का प्रदेश स्तरीय महासोलन बुधवार को सैन धर्मशाला रानियां रोड में बड़ी धुमधाम से मनाया गया। प्रदेश केञ विभिन्न जिलों से हजारों की तादाद में सैन बंधुओं ने इस आयोजन में भाग लिया। आयोजन केञ मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय नाई महासभा के अध्यक्ष आजाद गांधी ने शिरकत की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र बदलिया पंहुचें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई महासभा के प्रदेशाध्यक्ष साधुराम सैन ने की। कार्यक्रम के व्यवस्थापक विजय सैन ने बताया कि इस महासोलन में राजस्थान सरकार में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रवण तंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर सैन समाज जिला सिरसा की ओर से आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। सोलन में पृथ्वीराज खिच्ची, हरिकिशन कुतिनिया, नरेन्द्र सैन एडवोकेट, चैनसुख पंवार, हवासिंह, सुरेन्द्र सैन, मामचंद, राजेन्द्र गांधी, पुष्पा गहलोत, मुखराम टोकसिया, प्रहलाद राय, शम्भु नाथ, डा. कांशीराम, कैप्टन महावीर सिंह, मांगे राम, राजकुञ्मार, श्रवण चौहान, सत्यनारायण बशीर, टेकचंद चौहान, विरेन्द्र भाटी, संजय सैन, रोहताश कारेला सहित हजारों सैन बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

- Student
सिरसा (अमित सोनी) कालांवाली में विटामिन ए की सरकारी बूस्टर डोज पीने से शुक्रवार को बीमार हुई साठ छात्राओं की हालत अब ठीक है | स्थानीय सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर उनका उपचार किया गया। डाक्टर ममता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कालांवाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 148 छात्राओं को विटामिन ए की डोज पिलाई गई थी । विटामिन ए की डोज देने के बाद 35 छात्राओं ने पेट में दर्द की शिकायत की | 25 छात्राओं को घर पहुंचने के बाद थोड़ी पेट दर्द की शिकायत हुई ।
सिविल सर्जन डा. ओपी हुड्डा ने बताया कि सभी छात्राओ को शुक्रवार देर शाम कालांवाली से यहां स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था | उनका स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है और किसी भी खतरे की तनिक भी गुंजाइश नहीं है। कालांवाली स सिविल अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद कई छात्राओं को ड्रिप लगाई गई थी जो अब हटा दी गई है। सभी छात्राएं स्वस्थ महसूस कर रही है। सुबह से चाय, ब्रैड के साथ छात्राओं को खिचड़ी दी जा रही है । इस डोज से पूर्व उन बच्चों का परीक्षण भी किया गया था । सभी छात्राओं से यह भी पूछा गया कि उन्होंने नाश्ता किया हुआ है या नहीं। यह सब कुछ जांचने के बाद ही इन बच्चों को विटामिन ए की बुस्टर डोज दी गई थी । तभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी साठ छात्राओं का सिविल अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया। डा. हुड्डा ने बताया कि बच्चों में पेट दर्द की शिकायत खाली पेट डोज लेने की वजह से हुई है क्योंकि जो बच्चे बीमार हुए उन्होंने बाद में बताया कि वे खाली पेट स्कूल आए थे ।
सिरसा के सामान्य अस्पताल से जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने दवाई के सैंपल लेकर लैब में भिजवा दिए ताकि यह पता चल पाए कि इस दवाई में तो किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डा. हुड्डा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को जिला में फिलहाल इस बैच की दवाई पिलाने का कार्यक्रम स्थगित करने के निदेश दिए है । हरियाणा सरकार द्वारा विटामिन ए की डोज कुपोषण के कारण रतोंधी की शिकायत को रोकने के लिए बच्चो को दी जाती है |

- Murder
सिरसा (अमित सोनी) शनिवार दोपहर हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन सिरसा के स्वर्णकार सुभाष ने दम तोड़ दिया। इस घटना के शोकस्वरूप शहर भर के स्वर्णकारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे | भादरा बाजार के दुकानदारों ने रोषस्वरूप बाजार बंद रखकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो मंगलवार को सिरसा बंद का आह्वान किया जाएगा। उधर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को शीध्र काबू किए जाने का आश्वासन दिया।
शनिवार दोपहर करीब बारह बजे सिरसा के भादरा बाजार की गली सांखुवाली निवासी स्वर्णकार सुभाष पुत्र शंकरलाल ने हिसार के सर्वोदय अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर के सभी स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी | भादरा बाजार के दुकानदारों ने इस घटना के रोष स्वरूप अपनी दुकाने बंद कर दी।
इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं हीरालाल शर्मा, रामु हिसारिया, बलवीर सोनी, गजानंद सोनी, रत्न सिंगला, जयप्रकाश भोलूसरिया, रोशन लाल, केदार पाहवा, अंजनी कनोडिया, सुभाष शेरपुरा ने बताया कि शहर में व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे है तथा असामाजिक तत्व खुलेआम घुम रहे है। गुरुवार को सरेआम सुभाष व उसके बेटे पर कातिलाना हमला होने के बावजूद अभी तक पुलिस हमलावरों का सुराग तक नही लगा पाई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता गोबिंद कांडा व पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुञ्मार गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्र्वासन दिया कि शीध्र ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे। उन्होने शहर थाना प्रभारी मौजीराम को इस मामले में विभिन्न टीमें बनाकर जांच करने के निर्देंश दिए। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने बताया कि अगर सोमवार तक हत्यारे गिरफ्तार नही हुए तो मंगलवार को व्यापार मंडल सिरसा बंद का आह्वान करेगा।
गुरुवार को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे स्वर्णकार सुभाष (52 ) अपने पुत्र विक्रम के साथ मोहतां मार्किट स्थित अपनी दुकान रिचा ज्वैलर्स को बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वे दोनो पिता पुत्र अपनी गली में मुडे तो वहां पहले से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन पर लोहे की राड़ों से ताबड़ तोड हमले शुरू कर दिए | घायल पिता पुत्र को सिरसा के सामान्य अस्पताल से हिसार रैफर कर दिया गया, जहां शनिवार दोपहर को सुभाष ने दम तोड़ दिया। इस मामले में सुभाष के भाई राजेंद्र की शिकायत पर शहर थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

- Mahila Congress Semalen
सिरसा : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और करनाल की विधायक सुमिता सिंह ने कहा है कि महिलाओं को सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है | उसके बाद महिलाओं को हर क्षेत्र में उन्नति के रास्ते पर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को तकनीकी शिक्षा में आरक्षण दिया है | शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया है। वे शनिवार को कांग्रेस भवन में जिला महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित जिला महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहीं थीं। श्रीमती सिंह के कांग्रेस भवन पहुंचने पर ढोल नगाड़ों, मालाओं व मंगल गीतों से उनका स्वागत किया गया। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में जिला भर से आई महिलाओं ने सोनिया गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सुमिता सिंह के जिंदाबाद के नारो से पूरा हाल गुंजा दिया। कांग्रेस भवन में शिल्पा वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कौर, कमलेश आहूजा, कैलाश रानी, औम शांति, जसबीर बराड़, हरपाल कौर, शमा, किरण सोनी, पुष्पा मेहता, पार्वती नेहरा, एडवोकेट, सर्वजीत कौर ने सुमिता सिंह और समारोह की अध्यक्षता कर रही अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती तनु सिंह को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रीमती सुमिता सिंह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुडडा ने महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक विकास में नए आयाम स्थापित किए। यह पहली सरकार है जिसने सोनीपत के खानपुर कलां में महिलाओं के लिए स्वतंत्र विश्र्वविद्यालय स्थापित किया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से जनप्रतिनिधि चुनी जाने वाले महिलाओं को अपने कार्य स्वम करने का आहवान करते हुए कहा कि वे अपने जिम्मेदारी समझे व अपना काम खुद करें ।
श्रीमती सुमिता सिंह ने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी राजनीतिक ताकत के साथ सामाजिक ढांचे को समृद्ध करने का कार्य करें | इसके लिए उन्होंने उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे भविष्य में कन्या भूर्ण हत्या का पाप नहीं होने देंगी और दहेज रूपी सामाजिक बुराई को जड़ मूल से नाश करने के लिए आज से ही दहेज नहीं लेने का संकल्प लेंगी। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान लें तो वो सफलता के हर शीर्ष को छू सकती हैं। कार्यक्रम को संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, पूर्व जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, मोहनलाल डिरोलिया, शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता, नाथूसरी ब्लाक समिति चेयरमैन सुमन बैनीवाल, आनंद बियाणी, करनैल सिंह, अनिल खोड़, जसबीर कौर, सरोज, रेणु बाला, पार्वती नेहरा, निर्मला रानी समेत अनेक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

- Ashok Tanwar, MP
सिरसा (अमित सोनी) सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा है कि किसान एक्सप्रेस के साथ शीघ्र ही कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए अलग से महिला कोच जोड़े जाने की व्यवस्था की जाएगी | यह भरोसा उन्होंने कालांवाली के लोगो की मांग पर दिया | लोगो ने सांसद को बताया कि प्रतिदिन किसान एक्सप्रेस में बड़ी गिनती में लडकिया सिरसा के स्कूल और कालेजो में पढने के लिए जाती हैं | नौकरी के लिए भी महिलाये किसान एक्सप्रेस में सफर करती है | गाड़ी में महिलाओं व छात्राओं के लिए कोई अतिरिक्त कोच न होने से खासकर छात्राओं को सफर के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तंवर का मंगलवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ता मुरलीधर कटारिया के निवास पर पहुँचने पर वार्ड के लोगो ने स्वागत किया | उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी के साथ नौजवानों को जोड़ें और पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं | कांग्रेस सही अर्थों में युवाओं के लिए काम करने वाली पार्टी है। इस अवसर पर सांसद के साथ नवीन केडिया, आनन्द बिहाणी, रमेश मेहता, मोहित मलिक, कीर्ति मेहरा, रवि कुमार , अजय साईं, संतोष कटारिया, निर्मला, सुनीता, कौशल्या, संतोष, मीना, नीलम, बबली सहित अनेक वार्डवासी भी उपस्थित थे।

सिरसा (अमित सोनी) यूथ एनर्जी मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत ब्रिटिश कोंसिल, कांफडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) तथा सीटी एंड गिल्ड (यूके) द्वारा सिरसा जिला के युवाओं में अंग्रेजी भाषा में स्किल अपग्रेड करने तथा व्यावसायिक शिक्षा में प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने मंगलवार को ब्रिटिश कोंसिल द्वारा आयोजित बैठक में जिला के अंग्रेजी प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए दी। इस कार्यक्रम को शत् प्रतिशत सफल बनाने के लिए विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलो में कार्यरत अंग्रेजी के कनिष्ठ प्राध्यापकों का सहयोग लिया जाएगा।
कांथन ने बताया कि यूथ एनर्जी मैनजमेंट कार्यक्रम के लिए पूरे देश में सिरसा और सीतापुर (उत्तर प्रदेश) जिलों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा में पिछड़ेपन के आधार पर इन जिलों का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम सबसे पहले सिरसा जिला में ही पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किया गया है। कार्यक्रम के लिए ब्रिटिश कोंसिल द्वारा जिला के तीस से भी अधिक प्राध्यापकों को अंग्रेजी भाषा में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए सिरसा में अंग्रेजी भाषा की लैब स्थापित की जाएगी जिसमें ब्रिटिश कोंसिल के मास्टर ट्रेनर प्राध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्थानीय बहुतकनीकी महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राध्यापकों और अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा के तहत पर्यटन, मेन्यूफेक्चारिंग एवं एग्रो प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रञ्म के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एक दर्जन अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाना है।

- Ms. Kusum Chaudhary
सिरसा (अमित सोनी) जिला के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से समस्त भारतीय पार्टी के बैनर तले उपचुनाव लड़ चुकी सुश्री कुसुम चौधरी ने जिला पुलिस के साथ प्रशासन और सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये है | उन्होंने कहा कि यदि उनसे बुरा व्यवहार करने के दोषियों पर दस दिन के भीतर कार्यवाही नहीं हुयी तो वह विधानसभा का घेराव करेंगी । सुश्री कुसुम चौधरी आरसी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के दौरान एक राजनीतिक पार्टी के कारिंदों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था | इसकी शिकायत ऐलनाबाद थाना पुलिस को दर्ज करवाई थी | इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज हो गई थी लेकिन उसके बाद आज तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में पहली बार महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए वह चुनाव मैदान में उतरी थी। आज तक कोई भी महिला ऐलनाबाद से चुनाव नहीं लड़ी है | वह साहस करके महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी थी | लेकिन कुछ शरारती तत्वों को यह रास नहीं आया और उन्हें चुनाव मैदान से बाहर करने के भरसक प्रयास किए गए।
सुश्री कुसुम चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपनी इस शिकायत के संबंध में जिला प्रशासन से लेकर राज्य के मंत्री और मुख्यमंत्री तक से मुलाकात कर ली है लेकिन सात माह बीत जाने के बावजूद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर दस दिन में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वे विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर धरना देंगी और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगी। इस मौके पर उनके साथ सुमन चौधरी, कल्पना जाखड़, सुखविंद्र सांगवान, शकुंतला वर्मा भी मौजूद थीं ।

- Effect Of CDM
सिरसा (अमित सोनी) असिंचित क्षेत्र में हरियाली को बढ़ा कर पर्यावरण संरक्षण करने के उद्देश्य से सिरसा जिला में कलीन डेवलपमेंट मैकेनिजियम (सीडीएम) यानी स्वच्छ विकास प्रणाली शुरु की जा चुकी है। यूरोपीय संघ द्वारा वन विभाग के माध्यम से शुरु की गई देश की पहली परियोजना है जिसके तहत कार्बन क्रेडिट किया जाएगा। इस कार्बन क्रेडिट की क्षमता को माप कर किसानों को धनराशि दी जाएगी |
उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने कि यूरोपीय संघ की इस परियोजना के तहत सिरसा जिला के गुडिय़ाखेड़ा, उमेदपुरा, माधोसिधाना, भुर्टवाला, पोहडक़ा, नीमका, मल्लेकां तथा ढाणी शेरांवाली को शामिल किया गया है। इन आठों गावों की तीन सौ हैक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण किया जा चुका है। इन वृक्षों में आठ प्रजातियों जंड, सफेदा, शीशम, बेरी, देसी कीकर और खजूर शामिल है। परियोजना के तहत वन विभाग द्वारा किसानों के साथ बीस वर्ष का अनुबंध किया गया है। इन बीस वर्षों में चार बार किसानों को कार्बन क्रेडिट के आधार पर धनराशि मुहैया करवाई जाएगी।
परियोजना में समन्वयक के रुप में कार्य कर रहे उग्रसैन गोदारा ने बताया कि सीडीएम योजना के तहत लगाए गए पौधों में कई किसानों ने किन्नू के बाग व अन्य नकदी फसलों की बिजाई की हुई है। इसके साथ योजना के अनुसार आठ प्रजातियों में बेरी और खजूर के फलदार पौधे भी लगाए गए है जो अब फल देने की अवस्था में आ चुके है । इन फलों से जो आमदनी होगी वह भी किसान के पास ही रहेगी। उन्होंने बताया कि कई किसानों ने तिल और ग्वार जैसी नकदी फसलें की भी बिजाई की हुई है।
ढाणी शेरांवाली में रमेश भादू नामक किसान की भूमि पर भी सीडीएम परियोजना के तहत पौधारोपण किया हुआ है। इन पौधों में उन्होंने अपनी जमीन पर किन्नूओं का भी बाग लगाया है। इसी तरह से नीमका के किसान कृष्ण मुंदरिया और नरेश भादू ने किन्नू का बाग लगाया है | भुर्टवाला में अनिल खोड़ ने तिल और मल्लेकां के अमर सिंह ने ग्वार की बिजाई की हुई है। इस योजना से किसानों को तीन तरह से लाभ होगा। एक तो कार्बन क्रेडिट से सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों के बदले धनराशि मिलेगी, दूसरे इन पौधों से मिलने वाली फसल और स्वयं लगाई गई फसल से आमदनी होगी ।
इस भूमि में लगाए गए बाग व अन्य फसलों की सिंचाई करने के लिए ड्रिप प्रणाली भी स्थापित की गई है। इस प्रणाली के तहत वाटर टैंक और अन्य उपकरण लगाए गए है जिन पर राज्य सरकार की योजना के तहत शत प्रतिशत तक सब्सिडी दी गई है।

Shilpa Verma
सिरसा : जिला महिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक जिला प्रधान शिल्पा वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बेगू रोड स्थित कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक में 28 अगस्त को कांग्रेस भवन में होने वाले ‘महिला कांग्रेस सम्मेलन’ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिल्पा वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं करनाल की विधायका सुमिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी । हुड्डा सरकार ने जहां पिछले छह सालों में महिलाओं के विकास के लिए अनगिनत कार्य किए है, वहीं महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देकर महिला हितैषी होने का भी सबूत दिया है । उन्होंने सभी से सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है । बैठक में सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर सबकी ड्यूटियां लगाई गई। इस अवसर पर सिरसा ब्लाक अध्यक्ष कमलेश आहुजा, कुसुम शर्मा, पार्वती नेहरा, जसवीर बराड़, दर्शना, सुरेन्द्र कौर, रोशनी, मुन्नी शेखावत, किरन वर्मा, कमलेश सोनी, रितू बजाज, नीलम सोनी, राजबाला, रानी खटक, कमलेश गांधी उपस्थित थीं ।