राष्ट्रीय विकलांग खेलो में दो पदक जीतने वाले अबोहर के संजीव को सरकारी मदद की इंतजार

Free Ads


www.netspend.com
www.eppicard.com
mypremiercreditcard

Sanjeev

अबोहर : अबोहर उपमंडल के पाकिस्तान की सीमा पर स्थित गाँव तेलुपुरा के संजीव ने पिछले सप्ताह बैंगलोर में हुयी राष्ट्रीय विकलांग खेलो की दो अलग-अलग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया हैं | 21 से 23 जुलाई के बीच हुयी खेलो में संजीव ने बेडमिन्टन के डबल मुकाबले में स्वर्ण और सिंगल में रजत पदक प्राप्त किया | इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में पंजाब का नाम रोशन कर चुका है |

बैंगलोर से वापिस आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजीव ने अपनी इस उपलब्धि पर ख़ुशी जताई | साथ ही उसने पंजाब सरकार के रवैये पर अफ़सोस प्रकट किया | संजीव ने बताया कि उसके पास कोई अच्छी व्हीलचेयर नहीं है | उसे किसी अच्छे कोच से प्रशिक्षण भी नहीं मिला है | संजीव ने दावा किया कि अगर सरकार उसे ये दोनों सुविधाए प्रदान कर दे तो वह एशियन विकलांग खेलो में भी स्वर्ण पदक जीत सकता है |  गाँव के सरकारी स्कूल में सेवादार के बेटे संजीव का एक पैर बचपन में पोलियो के कारण खराब हो गया था | गाँव के लोग भी संजीव की मेहनत और लगन से काफी संतुष्ट है | पूर्व पंच सुशील कुमार ने कहा कि एक सीमावर्ती दूरस्थ गाँव के अपाहिज युवक के होंसले की सरकार को कद्र करनी चाहिए |

Subscribe / Share

Article by amityayavar

A journalist by profession and pession as well committed to the well being of society at large. After working for print and electronic media for several year now associated with new trend of web journalism. amityayavar tagged this post with: Read 400 articles by amityayavar
It's very calm over here, why not leave a comment?

Leave a Reply




Advertisement

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player