इस वर्ष परिवार कल्याण सेवाओं में गंगानगर जिला अब तक राज्य में अव्वल

Free Ads


www.netspend.com
www.eppicard.com
mypremiercreditcard

Monthly Review Meeting

श्रीगंगानगर : जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर की  अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परिवार कल्याण, जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष की समीक्षा की गई ।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में परिवार कल्याण सेवाओं में जिले ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है । भारत सरकार के  निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ग्यारह से सत्रह जुलाई तक आयोजित विश्व जनसंख्या सप्ताह में जिले ने यह उपलब्धि हासिल की |  इस वर्ष परिवार कल्याण सेवाओं में जिला अब तक राज्य में प्रथम है। इस वर्ष जून में 4279 नसबंदी की गई । यह दस जून  तक के लक्ष्य का 115 प्रतिशत है। बैठक में परिवार कल्याण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की ब्लाकवार समीक्षा की गई। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभांवित करने की बात भी कही ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच एस बराड़ ने कहा कि मनरेगा कार्य स्थल पर मेडिकल किट की नियमित जांच की जाए। बीपीएल रोगियों को समय पर दवा की उपल्ब्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होनें बताया कि इस वर्ष जून तक 6148 संस्थागत प्रसव हुए जिनमें से 5723 प्रसवों को जेएसवाई के तहत लाभांवित किया जा चुका है । बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई पी एस पूनिया, पीएमओ श्री एस के पाटनी, डॉ पवन सैनी, डॉ जयंत नाथ, डॉ वी पी आसीजा उपस्थित थे ।

Subscribe / Share

Article by amityayavar

A journalist by profession and pession as well committed to the well being of society at large. After working for print and electronic media for several year now associated with new trend of web journalism. amityayavar tagged this post with: , , Read 400 articles by amityayavar
One Comments Post a Comment
  1. Anonymous says:

    Nice site and great text.

Leave a Reply




Advertisement

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player