लगातार सुर्खियों में बनी हुयी है बठिंडा की केन्द्रीय जेल, हवालदार पिटा

Free Ads


www.netspend.com
www.eppicard.com
mypremiercreditcard

Jail

बठिंडा (प्रवीण सिंगला) बठिंडा की केन्द्रीय जेल राज्य की सबसे चर्चित जेल की श्रेणी में शामिल होती जा रही है | पिछले एक सप्ताह से हर रोज जेल किसी न किसी घटना के कारण सुर्खियों में रहा है |

ताजा घटना मंगलवार देर शाम की है | केंद्रीय जेल में बंद हवालातियो ने एक हवालदार को बुरी तरह से पीट दिया। घायल हालत में हवालदार को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तीन आरोपी हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं | घायल  हैड कांस्टेबल जरनैल सिंह ने बताया कि  वह मंगलवार को जेल में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान आरोपियों अवतार सिंह, हरजीत सिंह और चरणजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। घायल अवस्था में हैड कांस्टेबल को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है | जेल अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अस्पताल में जाकर हवालदार जरनैल सिंह के बयान दर्ज किये | आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।

शनिवार रात को जेल में बंद एक हवालाती की मौत हो गयी थी | इसके विरोध में रविवार को कैदियों ने जम कर हंगामा किया था | इसके बाद दो दिन लगातार दो कैदियों ने जान देने की कोशिश में अपने को घायल कर लिया | इस बीच एक कैदी से मोबाईल फोन भी पकड़ा गया और अब जेल कर्मी के पीटने की नोबत आ गयी | जेल में बदइन्तजामी को लेकर कैदी भूख हड़ताल भी कर रहे है |

Subscribe / Share

Article by amityayavar

A journalist by profession and pession as well committed to the well being of society at large. After working for print and electronic media for several year now associated with new trend of web journalism. amityayavar tagged this post with: Read 400 articles by amityayavar
It's very calm over here, why not leave a comment?

Leave a Reply




Advertisement

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player