अबोहर के डीएवी कालेज के विद्यार्थियों ने धूम मचाई

Free Ads


www.netspend.com
www.eppicard.com
mypremiercreditcard

Amanpreet Singh

अबोहर  : डीएवी कालेज के दस विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की योग्यता सूची में स्थान बना कर धूम मचा दी है | कालेज की गीता रानी भारती ने बीसीए अंतिम वर्ष में पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया | अमनप्रीत सिंह ने एमए (राजनीति शास्त्र) द्वितीय वर्ष, निशु रानी ने एमए (हिंदी) प्रथम वर्ष और आशुतोष ने बीपी एड में पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया | देवी लाल ने एमए (हिंदी) प्रथम वर्ष और हिमांशु शर्मा ने एमए (हिंदी) अंतिम वर्ष में पंजाब यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया | कन्नू सिडाना ने बीएससी (बायोटेक) अंतिम वर्ष और शीना गर्ग ने एमए (पंजाबी) प्रथम वर्ष में पंजाब यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया | एमए (हिंदी) प्रथम वर्ष में पंजाब यूनिवर्सिटी में पलक रानी ने पांचवा और रूबी रानी ने छठा स्थान प्राप्त किया |

कालेज के प्रिंसिपल डा. बीबी शर्मा ने इन असाधारण नतीजो के लिए स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी है | उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में स्थान पाने वाले दस विद्यार्थियों में से आधे एमए हिंदी के है | उन्होंने बताया कि कालेज के लिए नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को जल्दी ही सम्मानित किया जायेगा |

Subscribe / Share

Article by amityayavar

A journalist by profession and pession as well committed to the well being of society at large. After working for print and electronic media for several year now associated with new trend of web journalism. amityayavar tagged this post with: , Read 400 articles by amityayavar
It's very calm over here, why not leave a comment?

Leave a Reply




Advertisement

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player