बठिंडा (प्रवीण सिंगला) सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही नगर के शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओ की भीड़ लगने लगी है | कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम किये जा रहे है | अमरीक सिंह रोड़ पर स्थित राम चंद्र मंदिर में शिव अभिषेक शुरू किया गया है । रोजाना श्रद्धालु मंदिर में हाजिरी लगवा कर शिवलिंग का अभिषेक कर अपने उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
मंदिर के पुजारी शास्त्री दिनेश गौतम ने बताया कि सावन के माह में शिव भगवान की पूजा अर्चना बडे़ श्रद्धाभाव से होती है। उन्होंने बताया कि शिवलिंग का अभिषेक करने से मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं। रोगों से मुक्ति, लक्ष्मी, विद्या, संतान, शांति, मोक्ष प्राप्त होते हैं। रुद्राभिषेक शिव अनुकम्पा प्राप्त करने का अचूक और अमोघ उपाय है | सावन के महीने में शिवलिंग का अभिषेक करने से काल सर्प योग से भी मुक्ति मिलती है |








