तीतरों का शिकार करने वाले संगरिया में काबू , विश्नोई समाज में रोष

Teetar

अबोहर :  राजस्थान सीमा पर स्थित अबोहर वन्य जीव अभ्यारण्य से सटे  गाँव माहलारामपुरा में शिकारियों ने शुक्रवार को 23 तीतर मार गिराए। बाद में पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ संगरिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया |  शनिवार को यहां बिश्नोई मंदिर में अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा की बैठक में तीतरों का शिकार करने [...]

रसोई गैंस पर चलने वाली दिल्ली के महात्मा की गाड़ी गंगानगर में जब्त

Ganganagar

श्रीगंगानगर :  जिला मुख्यालय पर दिल्ली से  प्रवचन देने के लिए आए एक महात्मा की गाड़ी को रसद विभाग के अधिकारियों ने  जब्त कर लिया है । महात्मा ने अपनी कार में घरेलू रसोई गैस का सिलेण्डर लगा रखा था।  
 जिला रसद अधिकारी अजयपाल ज्याणी को शनिवार को सुखाडिय़ा शॉपिंग सेंटर के नजदीक कार सर्विस की दुकान पर एक मारूति  कार खड़ी हुई दिखाई दी, जो ठीक होने के लिए आई थी। कार के पीछे बीपीसी कम्पनी का घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर रखा हुआ [...]

राजस्थान के कपास उत्पादक क्षेत्र में तबाही मचा रहा है पाकिस्तान से आया वायरस

Leafcurl

श्रीगंगानगर (विनोद विश्नोई) श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलो के किसान पाक सीमा से आये  एक वायरस के हमले से संकट  में है। वायरस के तीखे हमले के चलते किसानों में दहशत का माहौल है और प्रशासन भी सकते में है। पाकिस्तान की ओर से आ रहे वायरस लीफकर्ल  ने यहां कपास की फसल पर कहर ढहा रखा है।  सीमावर्ती इलाके में अपना बर्चस्व स्थापित करने के बाद  यह धीरे-धीरे आगे बढ़ता जा रहा है। यह पहला मौका है जब लीफकर्ल  ने सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा दूसरे [...]

Prev 1 2 3 Next

फतेहाबाद में स्वतन्त्रता दिवस समारोह के लिए विशेष व्यवस्था

Charkha
फतेहाबाद (अमित सोनी) इस बार जिला वासियो को राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत नये गीत व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस की झलकिया देखने को मिलेगी।   हिसार रोड़ पर स्थित पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस समारोह में आम जनता के आगमन के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन बसों की भी उचित व्यवस्था की है । हिसार तथा दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बसे जनता को पुलिस लाइन के गेट के पास निःशुल्क पहुंचाएगी । इस सबन्ध में उपमण्डलाधीश डा. जय कृष्ण आभीर ने ट्रैफिक मैनेजर को आदेश भी जारी कर दिए है ।
 समारोह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मुख्य द्वार को आकर्षक  ढंग से सजाया गया है।  स्वतन्त्रता सैनानी तथा कारगिल में हुए शहीदो के आश्रितो की समारोह में बैठने की विशेष व्यवस्था की गयी है ।  सम्मानित होने वाले व्यक्तियो तथा आमजन के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। महिलाओं के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय पर्व को  खुशी के साथ मनाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किये है । पुलिस विभाग ने भी जनता की सुरक्षा के कड़े  प्रबंध किये है । 
    समारोह में हरियाणवी नृत्य, हरियाणवी भात, भंगड़ा, राजस्थानी डांस, देशभक्ति प्ले, कोरियाग्राफी, हरियाणवी डांस  दर्शको को देखने व सुनने को मिलेगा | राष्ट्रीय गान के लिए दो स्कूलो  स्प्रिंगबैल्ज पब्लिक  स्कूल एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीमों का  चयन किया गया है ।  स्कूली बच्चो द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमो  की शानदार प्रस्तुति के लिए कड़ा अभ्यास किया गया है ।
Haryana

सिरसा में परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन झंडा लहरायेगे, अंतिम रिहर्सल कामयाब रही

Indepandance Day

सिरसा (अमित सोनी) रविवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होने वाले स्वतन्त्रता दिवस समारोह  की अंतिम रिहर्सल शुक्रवार को की गई। जिला मुख्यालय पर होने वाले मुख्य समारोह में परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन ध्वजारोहण करेंगे । 
    रिहर्सल में उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया । परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक पूर्णचंद पवार ने किया। इस अंतिम रिहर्सल में [...]

Rajasthan

आतंकी हमले की आशंका के चलते गंगानगर से लगती पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी

Indo-Pak border

श्रीगंगानगर :  स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी घटनाओं की आशंका को  देखते हुए गंगानगर जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के  अभूतपूर्व इंतजाम किये  गए हैं। पाकिस्तान से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी चौकसी कड़ी कर  दी गई है। जिला पुलिस ने आम लोगों से सतर्क  रहने की अपील की है ।
 जिला पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आजादी दिवस पर किसी भी वारदात को होने से रोकने के लिए लगभग पौने तीन सौ पुलिसकर्मी  जिला मुख्यालय पर मुस्तैद रहेंगे। इनमें सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मी भी शामिल [...]

Rajasthan

आठ सौ स्कूली बच्चो ने सूरतगढ़ सैनिक छावनी और वायु सेना स्टेशन का भ्रमण किया

Tour of Air Force Station

श्रीगंगानगर : स्कूली  बच्चों में देशभक्ति की  भावना जागृत करने तथा उन्हें भारतीय सेना की गौरवमयी परम्परा से रूबरू करवा कर  सैन्य सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करने के उद्‌देश्य से शुक्रवार को  जिला प्रशासन द्वारा श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ के आठ सौ से अधिक  बच्चों को सूरतगढ़ सैनिक छावनी और [...]

Rajasthan

डा. रंगराजन की जयंती पर कम्प्यूटर युग में पुस्तकों के महत्व पर विचार गोष्ठी

Dr. S. R. Rangrajan

श्रीगंगानगर : भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की जयंती पर राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में ‘कम्प्युटर युग में पुस्तको का महत्व’  विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई ।
   मुख्य वक्ता राजकीय  महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ अन्नाराम शर्मा ने कहा कि  पुस्तक के साथ व्यक्ति का  भावनात्मक जुड़ाव होता है | ऐसी आत्मीयता कम्प्युटर के साथ स्थापित कर पाना संभव नहीं है।  कम्प्युटर वैश्वीकरण का ध्रुव बिंदू है | सम सामयिक  समाज इंटरनेट के माध्यम से पुस्तके पढ़ रहा [...]

Punjab

बठिंडा की रजनदीप ने डी फार्मेसी में कालेज में टाप किया

Rajandeep Kaur

बठिंडा (प्रवीण सिंगला)  बीबी वाला रोड पर स्थित सरकारी पॉलीटेकनीक कालेज के  डी फार्मेसी द्वितीय वर्ष की छात्रा रजनदीप कौर  पुत्री हरमीत सिंह वासी लाल सिंह बस्ती ने 83  प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज में टॉप किया  है जिससे कालेज और शहर के लोगों में खुशी का माहौल पाया जा रहा है |  रजनदीप कोर के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। रजनदीप कौर ने अपनी इस [...]

Punjab

बठिंडा के सरकारी पोलिटेकनिक कालेज में वन महोत्सव मनाया गया

Van Mahotsav in Govt Polytechnic College

बठिंडा (प्रवीण सिंगला)  सरकारी पालीटेकनीक कालेज में गुडविल सोसायटी और बठिंडा विकास मंच के सहयोग से वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान पवन कुमार सिंगला और  विशेष मेहमान के तौर पर सुखदेव सिंह सग्गू   जेल अधीक्षक  उपस्थित हुए। समारोह की  अध्यक्षता कालेज के प्रिंसिपल यादविंद्र सिंह ने की । इस मौके पर कालेज के एनएसएस के वालंटियरों ने परिसर में पौधे लगा कर उनकी देखभाल का प्रण लिया। कालेज विद्यार्थियों में  तुलसी के पौधे बांटे [...]

Rajasthan

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलो के दौरे पर आयेगे

Arun Chaturvedi

श्रीगंगानगर :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी 14 अगस्त को गंगानगर जिले के  दौरे पर आयेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह सोढ़ी ने बताया कि चतुर्वेदी 14  अगस्त को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले के करणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर और अनूपगढ़ नगर पालिका  क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेगे। सोढ़ी ने बताया कि चतुर्वेदी इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श भी करेगे। उन्होंने [...]

Haryana

कृष्णा भाटिया की विदाई के लिए समारोह का आयोजन

Mrs. Krishna Bhatia

सिरसा (अमित) जैन स्कूल की अध्यापिका श्रीमती कृष्णा  भाटिया की सेवानिवृत्ति  के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। स्कूल की प्रिंसीपल सुमन गौत्तम सहित समस्त जनों ने श्रीमती कृष्णा भाटिया के कार्यकाल की सराहना की | उन्होंने कहा कि श्रीमती भाटिया ने 35  वर्षों तक इस स्कूल को अपनी सेवाएं [...]

Haryana

सिरसा जिले में उत्साह के साथ मनाया गया तीज उत्सव

Teej Festival

सिरसा (अमित सोनी) सावन माह की हरियाली तीज जिला भर में गुरुवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के इस पावन पर्व के मौके पर महिलाओं ने सुंदर परिधान धारण किए और बाजारों में जाकर हाथों पर मेहंदी लगवाई। ब्यूटी पार्लरों पर स्पेशल मेकअप करवाया और गहने सजाए। सार्वजनिक स्थानों [...]

Page 10 of 40« First...«89101112»203040...Last »

Advertisement

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player