तीतरों का शिकार करने वाले संगरिया में काबू , विश्नोई समाज में रोष

Teetar

अबोहर :  राजस्थान सीमा पर स्थित अबोहर वन्य जीव अभ्यारण्य से सटे  गाँव माहलारामपुरा में शिकारियों ने शुक्रवार को 23 तीतर मार गिराए। बाद में पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ संगरिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया |  शनिवार को यहां बिश्नोई मंदिर में अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा की बैठक में तीतरों का शिकार करने [...]

रसोई गैंस पर चलने वाली दिल्ली के महात्मा की गाड़ी गंगानगर में जब्त

Ganganagar

श्रीगंगानगर :  जिला मुख्यालय पर दिल्ली से  प्रवचन देने के लिए आए एक महात्मा की गाड़ी को रसद विभाग के अधिकारियों ने  जब्त कर लिया है । महात्मा ने अपनी कार में घरेलू रसोई गैस का सिलेण्डर लगा रखा था।  
 जिला रसद अधिकारी अजयपाल ज्याणी को शनिवार को सुखाडिय़ा शॉपिंग सेंटर के नजदीक कार सर्विस की दुकान पर एक मारूति  कार खड़ी हुई दिखाई दी, जो ठीक होने के लिए आई थी। कार के पीछे बीपीसी कम्पनी का घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर रखा हुआ [...]

राजस्थान के कपास उत्पादक क्षेत्र में तबाही मचा रहा है पाकिस्तान से आया वायरस

Leafcurl

श्रीगंगानगर (विनोद विश्नोई) श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलो के किसान पाक सीमा से आये  एक वायरस के हमले से संकट  में है। वायरस के तीखे हमले के चलते किसानों में दहशत का माहौल है और प्रशासन भी सकते में है। पाकिस्तान की ओर से आ रहे वायरस लीफकर्ल  ने यहां कपास की फसल पर कहर ढहा रखा है।  सीमावर्ती इलाके में अपना बर्चस्व स्थापित करने के बाद  यह धीरे-धीरे आगे बढ़ता जा रहा है। यह पहला मौका है जब लीफकर्ल  ने सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा दूसरे [...]

Prev 1 2 3 Next

फांसी की सजा पर रोक की मांग को लेकर बठिंडा में विचार गोष्टी

Hang to death

बठिंडा (प्रवीण सिंगला) बठिंडा विकास मंच द्वारा फांसी की सजा पर तुरंत रोक लगे विषय पर विचार गोष्ठी शिव मंदिर स्ट्रीट में लेखक और समाज शास्त्री राजिंद्र चावला की अध्यक्षता में आयोजित की गई | इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. एनके गोसाईं थे। उन्होंने कहा कि फांसी की सजा अमानवीय है | यह  किसी अपराध को रोकने या कम करने में सहायक नहीं है | यह भी एक  प्रकार का अमानवीय कृत्य है | विश्व के लगभग सभी महान लेखको, विचारको और  राजनेताओं ने इसके विरूद्ध समय-समय पर आवाज बुलंद की है | इसलिए सभी को एकजुट होकर फांसी की सजा पर रोक लगाने हेतु प्रयास करना चाहिए। राजिंद्र चावला ने कहा कि महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, डॉ.भीमराव अंबेडकर तथा अन्य अनेक महान लोगों ने फांसी पर रोक लगाने हेतु आवाज बुलंद की थी |  आंकड़े भी गवाह हैं कि फांसी की सजा जारी रखने से अपराध कम नहीं होते हैं।

बठिंडा विकास मंच के प्रधान राकेश नरूला ने कहा कि फांसी  की सजा पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। विश्व के 133 देशों ने फांसी की सजा पर रोक लगाई है। महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर और महात्मा गांधी के देश में फांसी को जारी रखना बहुत ही शर्म की बात है | उन्होंने सरकार से अपील की कि फांसी की सजा पर तुरंत रोक लगे। सेवाराम सिंगला ने बताया कि  1974 से 1978 के बीच भारत मे 29 लोगों को फांसी दी गई |  1982 से 1995 के बीच 17 लोगों को फांसी दी गई | उन्होंने कहा कि सभ्य समाज मे फांसी की सजा जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है।

Rajasthan

बाड़मेर में दो दिन से बारिश के कारण बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों को सचेत किया

बाडमेर (चन्दन भाटी) लम्बे समय से उमस एवं गर्मी से झुलस रहे लोगो को गुरूवार रात से शुरू हुई बारिश ने तरबतर कर दिया। लगातार बारिश के कारण सडकों पर पानी का बहाव शुरू हो गया है । लम्बे समय बाद बारिश होने के कारण लोगों ने रात में भी छतों पर चढकर नहाने का आनंद [...]

Rajasthan

बाड़मेर में बारिश से क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रेक को किया दुरूस्त, देर रात तक थार एक्सप्रेस के रवाना होने की उम्मीद

बाडमेर (चन्दन भाटी) जिले में पिछले दो दिनों से चल रही बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ  के हालात पैदा हो गए है। तेज बारिश की वजह से बाडमेर-मुनाबाव रेलवे ट्रेक तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह से शुक्रवार को पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस और बाडमेर-मुनाबाव पेंसेजर को स्थगित करना पडा था । इस ट्रेक [...]

Rajasthan

गंगानगर में आदर्श ग्राम योजना के उदघाटन पर 18 बीबी की सरपंच को ही मंच पर नहीं बुलाया, पूरे क्षेत्र के सरपंच नाराज

श्रीगंगानगर : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के राष्ट्रीय स्तर के उद्‌घाटन के गाँव 18 बीबी में आयोजित समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है | ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने मंच पर आमंत्रित नहीं किये जाने पर रोष जताया है | समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री सीपी [...]

Punjab

बठिंडा की बाबा फरीद संस्था का रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू करने पर जोर

बठिंडा (प्रवीण सिंगला) बाबा फरीद संस्था के एमडी गुरमीत धालीवाल ने कहा है कि मालवा क्षेत्र में शिक्षा के पसार को लेकर बाबा फरीद संस्था अस्तित्व में आने के  समय से ही प्रत्यनशील है। पिछले कुछ समय दौरान महसूस किया गया है कि सिर्फ एकेडमिक शिक्षा प्रदान करके इस क्षेत्र में से बेरोजगारी को दूर नहीं किया जा सकता । [...]

Rajasthan

गंगानगर में दीवार गिरने से दो मासूम भाईयो की मोत

श्रीगंगानगर : जिले के चूनावढ़ क्षेत्र में बरसात के कारण गीली हुई दीवार के ढह जाने से उसके पास खेल रहे दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार  दोपहर हुए इस हादसे में एक भाई का तो सिर ही फट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चूनावढ़ थानांतर्गत सुलेमानकी हैड के [...]

Punjab

बरसाती पानी की निकासी की मांग को लेकर बठिंडा में ट्रेन रोकी गयी

बठिंडा (प्रवीण सिंगला)  घरों में घुसे बरसाती पानी की निकासी की मांग को लेकर शुक्रवार को बठिंडा के बंगी नगर व बाबा दीप सिंह नगर के लोगों ने दिल्ली से श्रीगंगानगर जाने वाली गाड़ी को रोक कर धरना लगा दिया। करीब एक घंटा ट्रेन को रोक कर लोगों ने रेलवे विभाग के खिलाफ जम कर [...]

Haryana

बणी में वेयर हॉउस कारपोरेशन का करोड़ो का अनाज भीगा, दुर्गन्ध से ग्रामीण परेशान

रानियां (अमित सोनी) घग्घर नदी की बाढ़ का प्रकोप झेल रहे गांव बणी में अभी भी पन्द्रह फुट तक जलभराव है | प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से गांव शहीदावाली थेड़ के पास घग्घर नदी के तटबंध को काटकर बणी में से पानी निकालने की कवायद आरंभ हो जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली [...]

Rajasthan

बरसात के कारण रेल पटरियों को नुकसान पहुंचने से पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस रद्द

 बाड़मेर (चन्दन भाटी)  बारिश के कारण शुक्रवार को जसई और परा गांव के बीच पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने से बाड़मेर-मुनाबाव के बीच ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। जसई व परा स्टेशन के बीच चार-पांच स्थानों पर रेल पटरियां हवा में लटकने लगीं। इसके चलते सुबह सात बजे बाड़मेर से मुनाबाव के लिए [...]

Rajasthan

गंगानगर में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा आदर्श ग्राम योजना गाँवो का नक्शा बदल देगी

श्रीगंगानगर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना गांवों का नक्शा पलट कर रख देगी। इस योजना के तहत चयनित गांवों का सभी विभाग मिलकर चहुंमुखी विकास करेगे। हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले के 225 गांवों का चयन इस योजना के तहत किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को 21 वीं शताब्दी में [...]

Page 22 of 40« First...10«2021222324»3040...Last »

Advertisement

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player