मोहाली (अमरजीत रतन) आजाद स्पोर्ट्स की ओर से मोहाली प्रैस क्लब के सहयोग से डड़ूमाजरा में ग्रामीण खेल मेले का आयोजन किया गया | मेले उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के लोक निर्माण मंत्री परमिन्द्र सिंह धींधसा थे | इस अवसर पर धींधसा ने कहा कि कब्बडी पंजाब का मुख्य खेल है | पंजाब के ग्रामीण इलाको में नब्बे प्रतिशत लोग कब्बडी और दस प्रतिशत लोग अन्य खेल खेलते है | राज्य सरकार ने विश्व कब्बडी प्रतियोगिता करवा कर इस खेल की खोयी प्रतिष्ठा बहाल करने का प्रयास किया है | उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी की प्रवृति का सही जवाब कब्बडी है | राज्य सरकार कब्बडी को अंतर्राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता दिलाने के लिए प्रयास कर रही है | उन्होंने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही ग्रामीण खेल संघो से जुड़ा रहा है | उनका कब्बडी की टीमो से परिचय भी करवाया गया | मोहाली प्रैस क्लब के महासचिव सुखदेव सिंह पटवारी ने सरकार से खिलाडियों को अधिक से अधिक सुविधाए देने की मांग की | खेलो का उदघाटन डड़ूमाजरा के पूर्व सरपंच तरसेम सिंह राणा ने किया | मेले में कुत्तो की दौड़ और कबूतर उड़ाने के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे |
29 अगस्त को मेले में मुख्य मेहमान के रूप में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बांसल शामिल होगे |
डड़ूमाजरा में प्रैस क्लब के सहयोग से ग्रामीण खेल मेले का आयोजन
सुखबीर बादल ने लुधियाना से राहत सामग्री के ट्रक लेह के लिए रवाना किये
Sukhbir Badal
लुधियाना (अमरजीत रतन) उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि केंद्र सरकार को जम्मू एवं कशमीर मे कई दशको से रह रहे सिखों के जान-माल की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। वे शनिवार को लुधियाना में लेह में बादल फटने से प्रभावित व्यक्तियो के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी देकर रवाना करने के पश्चात पत्रकारों से [...]
सिरसा जिले में विटामिन ए की सरकारी डोज लेने से साठ छात्राए बीमार
Student
सिरसा (अमित सोनी) कालांवाली में विटामिन ए की सरकारी बूस्टर डोज पीने से शुक्रवार को बीमार हुई साठ छात्राओं की हालत अब ठीक है | स्थानीय सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर उनका उपचार किया गया। डाक्टर ममता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कालांवाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 148 छात्राओं को विटामिन ए की डोज पिलाई गई थी । विटामिन ए की डोज देने के बाद 35 छात्राओं ने पेट में दर्द की शिकायत की [...]
घायल स्वर्णकार की हिसार में मौत के बाद सिरसा में तनाव
Murder
सिरसा (अमित सोनी) शनिवार दोपहर हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन सिरसा के स्वर्णकार सुभाष ने दम तोड़ दिया। इस घटना के शोकस्वरूप शहर भर के स्वर्णकारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे | भादरा बाजार के दुकानदारों ने रोषस्वरूप बाजार बंद रखकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम [...]
महिला कांग्रेस सम्मेलन में सिरसा की कार्यकर्ताओं को दहेज विरोधी शपथ दिलाई
Mahila Congress Semalen
सिरसा : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और करनाल की विधायक सुमिता सिंह ने कहा है कि महिलाओं को सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है | उसके बाद महिलाओं को हर क्षेत्र में उन्नति के रास्ते पर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को तकनीकी शिक्षा में आरक्षण दिया है | शिक्षकों [...]
हाकी के जादूगर के जन्म दिन पर गंगानगर में शतरंज प्रतियोगिता
Chess Compitition
श्रीगंगानगर : हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में शतरंज प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। जिला खेलकूद अधिकारी महेन्द्र सिंह बराड़ और शतरंज के अंतर्राष्ट्रीय रेंटेंड खिलाड़ी बहादुर सिंह पचार ने मोहरे चला कर प्रतियोगिता की शुरूआत की ।
बराड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के एक सौ से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता छह चक्रो में खेली जाएगी और [...]
पंजाब सरकार ने प्रसूति के दौरान होने वाली मौतों को कम करने का संकल्प लिया
Prof. Lakshmi Kanta Chawala
मोहाली (अमरजीत रतन) पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संसथान में शुक्रवार को पांच जिलो के स्वास्थ्य अधिकारियो का राज्य स्तर का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया | शिविर में डाक्टरों को प्रसूति के दौरान जच्चा की मौत के कारणों की जाँच का प्रशिक्षण दिया गया | शिविर की अध्यक्षता राज्य की परिवार कल्याण मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने की | शिविर में लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहब, एसएएस नगर और रूपनगर जिले के सिविल सर्जन, जिला परिवार कल्याण अफसर और अन्य अधिकारी शामिल हुए |
इस अवसर पर प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि इस शिविर [...]
बठिंडा में अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या
Blind Murder
बठिंडा (प्रवीण सिंगला) लाइन पार क्षेत्र के प्रताप नगर में एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। युवक का शव खून से लथपथ विश्र्वकर्मा मंदिर के पास सड़क पर मिला। मृतक का मुंह बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है | कैनाल चौंकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सहारा जनसेवा को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि प्रताप नगर में स्थित विश्र्वकर्मा मंदिर के पास सड़क पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही संस्था के [...]
राजस्थान के कृषि विपणन राज्यमंत्री कुन्नर ने अभाव अभियोग को गम्भीरता से लेने को कहा
G. S. Kunnar
श्रीगंगानगर : कृषि विपणन राज्यमंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहा है कि सभी विभागीय अधिकारी जन अभाव अभियोग से संबंधित मामलों को निस्तारित करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करे जिससे परिवादी को समय पर न्याय मिल सके ।
कुन्नर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई परिवादी बड़ी उम्मीद के साथ समस्या लेकर आता है। संबंधित अधिकारी को पीडि़त की सुनवाई गंभीरतापूर्वक करनी चाहिए तथा प्रकरण निस्तारण [...]
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी मेले में तीस लाख श्रद्धालुओ के पहुंचने की उम्मीद
Goga Ji Mandir
हनुमानगढ़ (विनोद बिश्नोई) जिले का प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला विधिवत रूप से शुरू हो चुका है और अब यह पूरी तरह से चरम पर है। करोड़ो लोगो की आस्था के केंद्र इस मेले का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ जिला कलेक्टर डॉ. रवि कुमार एस. ने ध्वजारोहण कर किया । श्रावण शुक्ल पूर्णिमा 24 अगस्त से प्रारंभ यह मेला भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तदानुसार 23 सितंबर तक चलेगा। मेले का प्रथम विशेष पर्व एक से तीन सितंबर तथा द्वितीय विशेष पर्व 14 से 16 सितंबर तक होगा। इस दौरान [...]








